Rain alert in Haryana

Haryana और आस-पास के क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट, इन 5 जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश

हरियाणा

Haryana के नौ जिलों में आज बारिश की चेतावनी(Rain alert) जारी की गई है। मौसम विभाग ने यमुनानगर और करनाल में भारी बारिश और पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सोनीपत, पानीपत और सिरसा में सामान्य बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। इनमें से पांच जिलों में अगले तीन घंटों के भीतर बारिश(rain in the next 3 hour) हो सकती है। अन्य तेरह जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

बता दें कि बारिश होने के बावजूद दिन के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। सिरसा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को हरियाणा में सबसे अधिक बारिश मेवात में हुई, जहां 5 मिलीमीटर तक पानी गिरा। चंडीगढ़ और पंजाब में भी मौसम खराब है। मौसम विभाग ने पंजाब के बारह जिलों में आज बारिश की चेतावनी दी है। गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला और जालंधर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Rain alert in Haryana - 2

हिमाचल प्रदेश में 7 जुलाई तक बारिश के आसार हैं, लेकिन मानसून कमजोर पड़ने की वजह से बारिश नहीं हो रही है। आज भी राजधानी शिमला सहित अन्य जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ सहित हरियाणा के पांच जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट अगले तीन घंटों के लिए है। इस दौरान चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और यमुनानगर में कई स्थानों पर बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है।

Whatsapp Channel Join

Rain alert in Haryana - 3

बारिश के प्रभाव

बारिश का प्रभाव फसलों पर भी पड़ सकता है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन सकती है, जिससे यातायात में बाधा आ सकती है। नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जाती है।

Rain alert in Haryana -4

आगामी मौसम की भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश का अनुमान लगाया है। इसलिए नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। बारिश के दौरान बाहर निकलने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें। अगर बहुत जरूरी हो तो ही बाहर निकलें और सुरक्षित वाहन का उपयोग करें।

अन्य खबरें