City Tehlka

हरियाणा में 4 दिन तक झमाझम बारिश की संभावना, नौतपा में पड़ेगी राहत

हरियाणा
  • हरियाणा में 28 से 31 मई तक बारिश की संभावना, जिससे नौतपा में तापमान में गिरावट आएगी।
  • पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14 जिलों में बारिश की संभावना, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बदलेगा मौसम।
  • मौसम विभाग और कृषि विश्वविद्यालय का पूर्वानुमान: पूरे राज्य में मौसम रहेगा परिवर्तनशील, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।


HaryanaWeather: हरियाणा में नौतपा के दौरान लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि राज्य में 28 मई से लगातार चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अनुमान के अनुसार, 28 मई की रात से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम में बदलाव आ सकता है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे, तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।

28 मई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में 25-50% तक बारिश हो सकती है, जबकि 11 अन्य जिलों में 25% तक बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 29 मई को यह बारिश पूरे हरियाणा में फैल सकती है। इसमें सात जिलों में 25-50% तक और बाकी 15 जिलों में 25% तक बारिश की संभावना जताई गई है।

30 मई को बारिश का दायरा और बढ़ सकता है। अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल और यमुनानगर में 50-75% तक वर्षा हो सकती है। इसके अलावा 4 जिलों में 25-50% और 13 जिलों में 25% तक बारिश हो सकती है। 31 मई को भी पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25-50% तक और अन्य 10 जिलों में 25% तक बारिश होने की संभावना है।

Whatsapp Channel Join

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पूर्वी हवाओं की वजह से बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे और दिन का तापमान गिरेगा, जबकि रात का तापमान हल्का बढ़ सकता है।

इसी बीच, मंगलवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में औसतन 2.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे रहा। सिरसा सबसे गर्म जिला रहा जहां 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं मेवात में पिछले 24 घंटे में तापमान में 5 डिग्री की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई और तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।