6 devotees returning from Khatushyam narrowly escaped

Rewari : खाटूश्याम से वापिस लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की बाल-बाल बची जान, डिवाइडर से टकराई कार

रेवाड़ी हरियाणा

रेवाड़ी में नारनौल रोड पर कनुका फ्लाइओवर के पास रविवार की रात करीब 11 बजे एक आई-10 कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में चालक और पांच महिलाएं सवार थीं। भाग्यशाली रूप से उन्हें मामूली चोटें आई थीं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी यात्री खाटू श्याम से दिल्ली जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि यह हादसा रात 11 बजे हुआ। कनुका फ्लाइओवर का काम अभी पूरा नहीं हुआ था, इसलिए एक साइड की लाइन में कुछ काम बाकी था। जिसके कारण सड़क में मिट्टी डाली गई थी। कोहरे में पहले भी हादसे हुए थे। कार में सवार महिलाओं को दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे एक डिवाइडर से कार टकरा गई। उसके बाद कार सड़क पर मिट्टी में चढ़ गई। हादसे में 4 युवतियों, एक महिला और चालक को चोटें आई। कार का आगे का हिस्सा बिल्कुल टूट गया, तब लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल ले जाया।

बता दें कि शनिवार को यह परिवार श्री खाटू श्याम राजस्थान रींगस जाने के लिए गया था। रविवार की रात को वे दिल्ली वापस लौट रहे थे। उनकी कार कनुका फ्लाइओवर के पास हादसे का शिकार हो गई। हालांकि हादसे में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

Whatsapp Channel Join