loot paat

Rewari : दुकान से 1.80 लाख कैश चोरी, CCTV में कैद चोर की तस्वीर

रेवाड़ी

हरियाणा के Rewari शहर में एक दुकान से दिन दहाड़े 1.80 लाख रुपए कैश चोरी हो गए। एक व्यक्ति ने दुकान में घुसकर गल्ले को तोड़ा और पैसे चुरा लिए। चोरी करते समय चोर सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत की पर इस मामले की जांच शुरु कर दीहै।

जानकारी के अनुसार, नई बस्ती में स्थित बजरंग गोयल ने शिकायत में बताया कि रेलवे रोड के पास जयभगवान मार्केट में उसकी बीआर ट्रेड्रस के नाम से दुकान है। शुक्रवार की शाम वो किसी काम से मार्केट में चला गया था। जब उसने दुकान में वापस आकर देखा तो दुकान का आधा शटर खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गल्ला टूटा हुआ मिला। गल्ले में 1 लाख 80 हजरा रुपये पड़े थे वो भी गायब मिले। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने CCTV कैमरों की जांच की जिसमें एक व्यकित साफ दुकान में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है।

अन्य खबरें