accident

Haryana में तेज रफ्तार कार ने बाइक की मारी टक्कर, युवक की मौत

रेवाड़ी

Haryana के रेवाड़ी में तेज रफ्तार बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक हुआ कि युवक उछला ओर गाड़ी के शीशे पर जाकर टकरा गया। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर युवक ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के आधार पर यह हादसा भड़ंगी गांव के समीप हुआ। मृतक युवक का नाम रामफल बताया जा रहा है। वह प्राइवेट कंपनी में नाइट डयूटी सिक्योरिटी का काम करता था। रामफल सुबह अपनी डयूटी खत्म करके अपने घर लौट रहा था तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि रामफल उछला ओर गाड़ी के शीशे पर जाकर टकरा गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे एक युवक ने एम्बुलेंस की मदद से रामफल को अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गई। परिवार वालों ने उसे शहर के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कार चालक की तालाश में जुटी है।

अन्य खबरें..