Bhupendra Singh Hooda

Rohtak : सरकार गोली लाठी से नहीं दिल में जगह बनाने से चलती है – Bhupendra Singh Hooda

बड़ी ख़बर रोहतक हरियाणा

रोहतक स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नववर्ष की आगमन पर देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। कल यमुनानगर में हुए गेस्ट टीचर्स पर लाठीचार्ज पर बोलते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी गोली और लाठी से सरकार चलाना चाहती है। सरकार लोगों के दिल में जगह बनाने से चलती है। वर्तमान सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हरियाणा प्रदेश विकास में एक नंबर पर था लेकिन आज बेरोजगारी, महंगाई, अपराध में नंबर 1 बनकर रह गया है।

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस हल्का वाइस आक्रोश रैली कर रही है जिसमें लोगों का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि लोगों ने अब मन बना लिया है जिसके चलते 2024 में हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने पुरुस्कार लौटा रहे पहलवानों का पक्ष लेते हुए कहा की वह खिलाड़ी हमारे देश का गौरव है और सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए क्योंकि खिलाड़ी कोई ऐसी मांग नहीं मान रहे हैं जिसको पूरा नहीं किया जा सकता। भूपेंद्र हुड्डा खिलाड़ियों द्वारा पुरस्कार लौट के सवाल पर जवाब दे रहे थे।

भूपेंद्र हुड्डा ने अयोध्या राम मंदिर पर पूछे गए सवाल पर बोलते हुए कहा की राम मंदिर के द्वार राजीव गांधी ने खोले थे और इसका शिलान्यास भी राजीव गांधी ने हीं किया था राम सबके हैं। भूपेंद्र हुड्डा का कहीं ना कहीं कहने का तात्पर्य था कि भारतीय जनता पार्टी फोकट में श्रेय ना लें जबकि जो वह काम कर रहे है वह राजीव गांधी पहले कर चुके थे।

Whatsapp Channel Join