आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कांग्रेस ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा और रोहतक से विधायक भारत भूषण बत्रा कलानोर से विधायक शकुंतला खटक मौजूद रहे। प्रभात फेरी भिवानी स्टैंड स्थित शहीद भगत की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर शुरू हुई।
भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव ने दिया था आजादी के लिए बलिदान
देश में शहीदों के सम्मान उनके बलिदान को याद करने के लिए आज का दिन को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारत की आजादी के लिए लड़ने वाले भगत सिंह उनके साथी राजगुरु, सुखदेव को आज के दिन याद किया जाता है।
दीपेंद्र हुड्डा ने लोगों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
रोहतक में प्रभात फेरी निकालकर राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने स्वतंत्रता दिवस पर भगत सिंह की कुर्बानी को याद करते हुए शहीद भगत की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर उनका सम्मान किया। उन्होंने लोगों के संबोधन में कहा कि हम अपने जवानों की कुर्बानी से हमेशा प्रेरणा लेंगे और नतमस्तक होकर उन्हें याद करेंगे।

