कुश्ती विवाद पर बोले हिंद केसरी पहलवान, कहा- पहलवानों के बीच फैलाया जा रहा भ्रम

रोहतक

खरखौदा में हिंद केसरी संजय पहलवान ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उनेहोंने बताया कि पहलवानों के बीच ट्रायल को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। इस भ्रम को मिटाने के लिए  सरकार को आगे आना चाहिए,  ताकि पहलवानों के बीच का विवाद खत्म हो जाए।

साथ ही उन्होंने यह स्पष्ट किया कि बिना ट्रायल के कोई भी खिलाड़ी आगे खेलने के लिए नहीं जाएगा। अभी सिर्फ नाम भेजे गए हैं क्योंकि अभी ट्रायल होने बाकि हैं। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को यह स्पष्ट हो जाएगा कि जो जितेगा वहीं आगे जाएगा।

वहीं वह यह भी कहना चाहते हैं कि धरने पर बैठे खिलाड़ियों ने ट्रालय से कोई छूट नहीं मांगी थी उन्होंने सिर्फ समय मांगा था। सरकार को ही स्पष्ट करना चाहिए कि स्थिति क्या है, ताकि पहलवानों को परेशानी ना हो। जबकि अब तो मामला ही कोर्ट में चला गया है जो कोर्ट फैसला देगी उस पर सभी को रजामंद होना होगा।

Whatsapp Channel Join

संजय पहलवान ने कहा कि अगले महीने विश्व प्रतियोगिता के लिए फिर से ट्रायल होंगे, जिसमें जो जितेगा आगे जाएगा, युवा पहलवानों को हताश नहीं होना चाहिए और अपने करियर की ओर ध्यान देना चाहिए।