बीजेपी संकल्प पत्र जनजन तक पहुंच चुका है। समिति के संयोजक व भाजपा राष्ट्रीय सचिव Omprakash Dhankhar ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को सब्जी बताया और कहा कि कांग्रेस संकल्प पत्र के मामले में हार चुकी है। धनखड़ ने कहा कि संकल्प पत्र के मामले में कांग्रेस ने एक सब्जी बनाई थी, इसमें स्वाद नहीं रहा इसलिए अब दोबारा सब्जी बनाई है। अब कांग्रेस के हाथ से बाजी निकल चुकी है।
कांग्रेस कह रही थी हमने घोषणा पत्र की कॉपी कर ली, लेकिन समुद्र तालाब की कॉपी नहीं कर सकता। हमारे संकल्प पत्र में 234 मुद्दे हैं। यह वह कांग्रेस पार्टी है, जो नसबंदी के मामले में पांच केस लाने पर प्रमोशन देने की बात करती थी। अगर हिम्मत है तो संकल्प पत्र में बिना खर्ची बिना पर्ची रोजगार देना लिखना चाहिए था। पता नहीं यह लोग जन सेवा करने जा रहे हैं या फिर लूटने।






