Ram Rahim

जानिए Ram Rahim की गैरमौजूदगी में कौन लेगा सारे फैसले?

सिरसा राजनीति

लोकसभा चुनाव के निकट वोटिंग के कुछ ही दिन बाकी हैं। इसी समय में राजनीतिक दल हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रति अपना ध्यान दिखा रहे हैं। डेरे के प्रमुख Ram Rahim, जो साध्वी यौन शोषण और मर्डर केस में सजा काट रहे हैं, वर्तमान में जेल में हैं और चुनाव में शामिल नहीं हैं।

पंजाब और हरियाणा के कई बड़े नेता डेरे में हाजिरी लगा रहे हैं। खास बात यह है कि डेरे के प्रमुखी जेल जाने के बाद कोई भी राजनीतिक और महत्वपूर्ण फैसला नहीं ले रहा था। इसलिए, अब गुरमीत राम रहीम की बेटी हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा डेरा मैनेजमेंट का काम संभाल रही हैं।

जो भी बड़े नेता और राजनीतिक दलों के लोग डेरे में आ रहे हैं, उनकी मुलाकात हनीप्रीत से हो रही है। राम रहीम, हनीप्रीत पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। हनीप्रीत को डेरे में सभी दीदी कहकर बुलाते हैं। अब सबकी निगाहें हनीप्रीत पर हैं कि वह लोकसभा चुनाव में किस राजनीतिक दल और नेता को समर्थन करती हैं।

Whatsapp Channel Join

Dr.GURMEET RAM RAHIM Honeypreet Insan and Film 1

लोकसभा चुनाव को लेकर डेरा सच्चा सौदा का पॉलिटिकल विंग भी सक्रिय हो गया है। डेरे में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है, जिसमें डेरा अपना नफा-नुकसान देखकर ही अगला फैसला लेगा। वहीं दूसरी ओर जेल से राम रहीम के पत्र आने का इंतजार भी डेरे को है। अगर राम रहीम की ओर से डेरे के लिए कोई पत्र नहीं आता है तो हनीप्रीत ही राजनीतिक फैसला इन चुनावों में लेगी। राम रहीम के जेल जाने के बाद से सबसे ज्यादा सुर्खियों में हनीप्रीत ही रही हैं। हनीप्रीत एक अभिनेत्री और बाबा गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हैं

अन्य खबरें