Naveen Jaihind

America द्वारा भारतीय नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार पर समाजसेवी नवीन जय हिंद का तीखा हमला

हरियाणा रोहतक

रोहतक में समाजसेवी नवीन जय हिंद ने America सरकार के भारतीय नागरिकों के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जमकर खरी-खरी सुनाई, और कहा कि भारत भेजे गए इन नागरिकों को सम्मान के साथ भेजा जाना चाहिए था।

नवीन जय हिंद ने नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि इन्हीं नागरिकों के साथ ऐसा असहनीय व्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा, “इन युवाओं को दुर्व्यवहार का शिकार बनाना देश के लोगों में अमेरिका के खिलाफ गुस्सा पैदा कर रहा है।”

साथ ही, उन्होंने भारतीय सरकार को भी चेतावनी दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब ट्रंप के साथ खाना खा रहे हैं, तो ऐसी परिस्थितियों में भारत सरकार को अपने नागरिकों के सम्मान की रक्षा करनी चाहिए।

Whatsapp Channel Join

नवीन जय हिंद ने भारतीय सरकार से अपील की कि वह अपने नागरिकों को सम्मान के साथ अपने विमानों में लेकर आए, और राजनीतिक व्यवस्था को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था, “अगर देश में रोजगार के अवसर उपलब्ध होते, तो युवा ऐसे हालात में फंसे न होते।

अन्य खबरें