Anjana Pawar

सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ा संदेश, Anjana Pawar का सख्त रुख, अधिकारियों को दी चेतावनी

सोनीपत हरियाणा

सोनीपत पहुंची राष्ट्रीय सफाई आयोग की उपाध्यक्ष Anjana Pawar ने सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों के आर्थिक, सामाजिक, और शैक्षणिक पुनर्वास का अध्ययन करने के लिए दौरा किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन का अहम हिस्सा हैं और उनके बिना यह मिशन अधूरा है।

अंजना पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सफाई कर्मचारियों के प्रति जागरूक और संवेदनशील हैं। उन्होंने प्रयागराज में खुद सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका संदेश है कि समाज का हर वर्ग सफाई कर्मचारियों को सम्मान दे और उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुलझाए।

Screenshot 2973

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर जोर
अंजना पंवार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सैलरी समय पर मिलनी चाहिए और उनका पीएफ काटना अनिवार्य है, जिसकी जानकारी उन्हें दी जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि सफाई कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें।

Whatsapp Channel Join

Screenshot 2974

ग्रामीण स्तर पर कर्मचारियों की कमी पर चर्चा
ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों की कमी को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई। क्षेत्रफल के आधार पर कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर सरकार की नीति पर चर्चा करने की बात कही।

Screenshot 2975

कोविड में निभाई अहम भूमिका
अंजना पंवार ने कोविड महामारी में सफाई कर्मचारियों के योगदान को सराहा और कहा कि जब पूरा देश अपने घरों में सुरक्षित था, तब ये कर्मचारी बाहर निकलकर दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के शोषण को रोकने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाने चाहिए।

अन्य खबरें