Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of हिमाचल में फोरलेन के खिलाफ गरजे लोग NHAI को घेरा 8

इस पुलिसकर्मी ने महज 500 रुपए में बेचा ईमाान, कैमरे में कैद हुआ रिश्‍वतखोर और अब….

हरियाणा की बड़ी खबर

ट्रैफिक पुलिसकर्मी रिश्वत लेते पकड़ा गया
ब्लॉगर ने कैमरे वाले चश्मे से बनाई वीडियो, वायरल होते ही एक्शन
SSP ने तुरंत किया सस्पेंड, विभागीय जांच के आदेश दिए


चंडीगढ़ में ट्रैफिक पुलिस का भ्रष्ट चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है। पंचकूला के एक ब्लॉगर ने कैमरा लगे चश्मे से एक पुलिसकर्मी की वीडियो रिकॉर्ड की, जिसमें वह एक कार चालक से ₹500 रिश्वत लेते हुए नजर आया। मामला 29 जुलाई को सेक्टर 45/46/49/50 चौक के पास का है।

ezgif 63e193d41df203 1753880703


बारिश के कारण सड़क पर पानी भरा हुआ था, जिससे बचने के लिए कार चालक ने रॉन्ग साइड से गाड़ी चलाई। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी प्रवीन ने गाड़ी रोक ली और चालान की बात कहकर रिश्वत मांगी। कार में सवार युवक ने पानी से बचाव का हवाला दिया लेकिन पुलिसकर्मी ने ‘छोटा चालान’ कहकर ₹500 लिए। वीडियो में ड्राइवर कहता है “छोटा चालान क्या होता है?” लेकिन पुलिसकर्मी उसे ₹500 का ‘मिनिमम’ चालान बताकर पैसे ले लेता है।

Whatsapp Channel Join

वीडियो के वायरल होने पर ट्रैफिक DSP प्रकाश ने जांच कर SSP सुमेर प्रताप को रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद सिपाही प्रवीन को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच DSP ट्रैफिक लक्ष्य पांडे को सौंपी गई है।

DSP प्रकाश ने स्पष्ट किया कि चंडीगढ़ में सभी चालान ऑनलाइन होते हैं, किसी भी प्रकार की मैनुअल स्लिप नहीं दी जाती। इसलिए पुलिसकर्मी का दावा फर्जी और भ्रामक निकला। पुलिस महकमे ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।