➤ ग्रुप-C प्रमोशन प्रक्रिया में लापरवाही पर 21 विभागों को नोटिस, अंतिम चेतावनी
➤ भ्रष्टाचार केस में फंसे रणविजय सुलतानिया को पानीपत से नूंह भेजा गया
➤ कुल 13 जिला राजस्व अधिकारियों (DRO) का हरियाणा सरकार ने किया तबादला
हरियाणा सरकार ने राज्य में राजस्व प्रशासन में बड़ी फेरबदल करते हुए 13 जिला राजस्व अधिकारियों (DRO) का तबादला किया है। इस लिस्ट में कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव के भतीजे रणविजय सुलतानिया का नाम भी शामिल है, जिनका ट्रांसफर पानीपत से नूंह किया गया है। रणविजय हाल ही में भ्रष्टाचार के एक केस में एफआईआर दर्ज होने के बाद चर्चा में आए थे।
रणविजय सुलतानिया पर फतेहाबाद जिले में किसानों के मुआवजे की रकम में गोलमाल करने का आरोप है। CM फ्लाइंग की जांच के बाद कुल 27 लोगों पर केस दर्ज किया गया जिसमें तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी और कानूनगो भी शामिल हैं। आरोप है कि 3.51 करोड़ के मुआवजे में करीब 73 लाख रुपए का गबन हुआ। मुआवजे की राशि को आम लोगों के बजाय कथित तौर पर राजस्व कर्मियों के नजदीकी लोगों के खातों में ट्रांसफर किया गया।
कैप्टन अजय यादव ने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं है और रणविजय ही इस पर टिप्पणी कर सकते हैं। अब इकोनॉमिक सेल इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करेगी।

DRO तबादला सूची (मुख्य बदलाव):
- रणविजय सुलतानिया: पानीपत से नूंह
- कनब लाकड़ा: रोहतक से पानीपत
- प्रमोद चहल: झज्जर से रोहतक
- सुशील शर्मा: फरीदाबाद से भिवानी
- मनबीर: गुरुग्राम MC से झज्जर
- विजय कुमार: हिसार से गुरुग्राम
- विकास: अंबाला से फरीदाबाद
- राजेश ख्यालिया: नई पोस्टिंग – अंबाला
- नरेश: स्टैंडबाय से हिसार
- जोगिंद्र शर्मा: नूंह से अर्बन लोकल बॉडी पंचकूला
- हर्ष खनगवाल: HEPC से डायरेक्टर कंसोलिडेशन पंचकूला
- बिजेंद्र राणा: फरीदाबाद से SO जुई कैनाल भिवानी
- श्यामलाल: फतेहाबाद से गुरुग्राम MC

