भाजपा: सोनीपत विधानसभा का पन्ना प्रमुख सम्मलेन आज

सोनीपत

पन्ना प्रमुख सम्मेलन भाजपा की चुनाव रणनीति को लेकर हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी मिशन 24 के तहत पूरे हरियाणा में पन्ना प्रमुख सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। सोनीपत विधानसभा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन नई अनाज मंडी में हो रहा है।

सोनीपत में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी करीबन 4 बजे कार्यक्रम में शिरकत कर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। साथ ही सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मुख्य वक्ता के तौर पर पन्ना प्रमुखों को सम्बोधित करेंगे।

सोनीपत में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन एक्टिव हो गया है। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 भी लागू की गई है।

Whatsapp Channel Join