टोल देने को लेकर हुआ विवाद, हवा में लहराती तलवार देख टोल कर्मचारी अपने बूथ छोड़कर हुए फरार

बड़ी ख़बर सोनीपत

नेशनल हाईवे 44 पर स्थित टोल प्लाजा से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। भिगान टोल प्लाजा पर पंजाब नंबर की गाड़ी में सवार सिक्ख समुदाय के दो शख्स टोल क्रॉस कर रहे थे। टोल देने को लेकर कर्मचारी से उनका झगड़ा हो गया।

विवाद होने के बाद दोनों गाड़ी से उतरे और  हवा में तलवार लहराने लगे। तलवारे निकालने के बाद टोल कर्मचारी अपने बूथ छोड़कर फरार हो गए। टोल अधिकारियों ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।