Sonipat

Sonipat में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, चंडीगढ़ बिजली विभाग के निजीकरण का किया विरोध

सोनीपत

Sonipat: आज दिनांक 10 दिसंबर 2024 को ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन हेड ऑफिस हिसार की राज्य कमेटी के आह्वान पर सोनीपत के बिजली कर्मचारियों ने एस ई कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता सर्कल सचिव देवेंद्र दहिया ने की और संचालन राज्य कमेटी के नेता सुरेश यादव ने किया।

यह धरना प्रदर्शन चंडीगढ़ बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ किया गया है। देवेंद्र दहिया ने बताया कि चंडीगढ़ बिजली विभाग हर वर्ष करीब ढाई सौ करोड़ का मुनाफा कमा रहा है, फिर भी इसे निजीकरण किया जा रहा है। संगठन ने एस ई को ज्ञापन दिया है जिसमें मांग की गई है कि हमारे बिजली कर्मचारियों की ड्यूटी चंडीगढ़ में ना लगाई जाए।

विरोध प्रदर्शन चंडीगढ़ बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ किया गया। धरने की अध्यक्षता देवेंद्र दहिया और संचालन सुरेश यादव ने किया। संगठन ने एस ई को ज्ञापन दिया जिसमें चंडीगढ़ में कर्मचारियों की ड्यूटी ना लगाने की मांग की गई।अन्य संगठन के पदाधिकारी भी धरने में शामिल हुए।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें