कुंडली थाना क्षेत्र के प्याऊ मनियारी स्थित फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल विभाग की सोनीपत कुंडली राई गन्नौर की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही है। आसपास की सभी फैक्ट्रियों में अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस मौके पर मौजूद है और मिली जानकारी के अनुसार जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने सूचना दी कि फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के चलते भयंकर आग लग गई।
कई घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं मिली राहत
कुंडली थाना के अंतर्गत प्याऊ मनियारी क्षेत्र में इंडो इंपैक्स पैकिंग प्राइवेट लिमिटेड सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई। वहीं फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। लोगों ने मौके पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सोनीपत, बहादुरगढ़, समेत कई जिलों से 20 से ज्यादा गाड़ियों को मौके पर आग बुझाने के लिए बुलाया गया है। लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। कई घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर काबू नहीं हो पाया है।
शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग
जानकारी के मुताबिक कुंडली में नरेला रोड पर प्याऊ मनियारी में इंडो इंपैक्ट पैकिंग प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में प्लास्टिक दाना बनाने का कार्य होता है। फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के चलते प्लास्टिक में आग लग गई और आग से पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि करीबन 4:00 बजे आग लगी थी और लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। जान का कोई नुकसान नहीं है और फिलहाल आग बुझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

