Haryana Politics

Haryana Politics : पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ थामा BJP का दामन, बोलें Manohar जैसा बढ़िया इंसान जीवन में नहीं देखा, पूर्व सीएम ने कहा दादरी पाल रख देना चाहिए Satpal Sangwan का नाम

सोनीपत

Haryana Politics : हरियाणा के पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने चरखी दादरी के विकास को लेकर सरकार से निगाह बनाने के लिए अपील की है। सांगवान ने भाजपा को निर्माता की संज्ञा देते हुए कहा कि वह आज पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से रूबरू हुए हैं, लेकिन इनसे बढ़िया इंसान उन्होंने जीवन में नहीं देखा। प्रदेश के जिला सोनीपत में शुक्रवार को चरखी दादरी के पूर्व मंत्री सतपाल सिंह सांगवान ने भाजपा कार्यालय में पहुंचकर पूर्व मंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में भाजपा का दामन थामा। इस दौरान सैकड़ो कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए।

इस दौरान पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने कहा कि  उन्होंने सबसे पहले भाजपा में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं से बातचीत की थी और कार्यकर्ताओं ने भी यही कहा था कि मनोहर लाल बढ़िया आदमी है। भाजपा को ज्वाइन कर लो और उसके बाद ही उन्होंने यह निर्णय लिया है। सांगवान ने कहा कि जेपी दलाल उनका बहुत ही अच्छा दोस्त रहा है। उन्होंने हरियाणवी अंदाज में बोलते हुए कहा कि थारा सतपाल भाजपा का हो गया है और आज यह चुनाव मनोहर लाल का नहीं, बल्कि दादरी का चुनाव हो गया है।

सतपाल सांगवान ने कहा कि पहले के विधायक के कभी दर्शन नहीं हुए और मनोहर लाल से मंच से ही अपील करते हुए कहा कि अब दादरी को संवारने का काम मनोहर लाल कर दीजिए। वहीं उन्होंने कहा कि गांव के लोगों की सहमति से ही वह आज भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गांव के लोग उन्हें यह कह रहे थे कि जो टिकट दे उसी में शामिल होना है। वहीं उन्होंने मंच से ही मनोहर लाल से कहा कि मैं टिकट की मांग नहीं कर रहा, लेकिन जो आपको अच्छा लगे वहीं आप करना।

Whatsapp Channel Join

सतपाल सांगवान

मंच से अपने संबोधन में उन्होंने करीब 6 से 7 बार इसी बात को दोहराया। उन्होंने कहा कि दादरी की तरफ जोटा (सहारा लगा देना) मार दीजिए, अगला काम मेरा है। उन्होंने कहा कि अब कल से ही मैदान पर उतर जाओ और यह सोचकर जाओ कि आप मनोहर लाल खट्टर के साथ हो और जेपी दलाल आपका छोटा भाई है। मोदी तो बहुत बड़ी चीज है, उनका सभी को पता है..

इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 80 साल से ज्यादा सतपाल सांगवान की उम्र है। इस उम्र में भी कार्यकर्ताओं की संख्या बहुत ज्यादा है। वहीं मनोहर लाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रति इतना ज्यादा प्रेम मैंने कहीं नहीं देखा। वहीं दादरी के प्रति विकास को लेकर बार-बार नाम दोहराने पर मनोहर लाल ने मजाकिया अंदाज में यह कहा कि सतपाल सिंह का नाम दादरी पाल सांगवान रख देना चाहिए, क्योंकि उनका बार-बार दादरी के प्रति काफी अटैचमेंट और स्नेह है। वहीं मनोहर लाल ने कहा कि उनके इस क्षेत्र के प्रति प्रेम ने उनका कायल कर दिया है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि दादरी के लिए जो भी विकास कार्य होगा, उसमें 5 करोड़ का आंकड़ा और ज्यादा जोड़ा जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 90 की 90 विधानसभा में उसके खिलाफ कोई नहीं बोलता है, विपक्ष भी नहीं बोलता है, क्योंकि उन्हें कमी ढूंढने से भी नहीं मिलती है। एक सच्चा और सुचा व्यक्ति ही इस प्रदेश को आगे बढ़ना चाहता है। इसमें सतपाल सांगवान में सबसे अव्वल दर्जे के व्यक्ति उन्हें नजर आ रहे हैं। वहीं मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 1980 से लगातार चल रही है। इस पार्टी में कोई भी नया और पुराना नहीं होता और न ही किसी के साथ कोई भेदभाव होता है। काम करने वाले का यहां सदा ही महत्व है। वहीं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश हित के लिए काम करती है