VINOD DHANKHAD

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के पुरोधा : VINOD DHANKHAD

सोनीपत

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर सोनीपत में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और सोनीपत विधानसभा से दावेदार VINOD DHANKHAD, समाज सेवी संजय मलिक, और सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

VINOD DHANKHAD ने इस मौके पर स्व. राजीव गांधी की देश की एकता, अखंडता और विकास में अतुलनीय भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक शिक्षा और कंप्यूटर शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनकी दूरदर्शिता और आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए धनखड़ ने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की।

समाज सेवी संजय मलिक ने भी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उनके सिद्धांत आज भी देश की प्रगति में सहायक हैं। कार्यक्रम के दौरान अन्य उपस्थित सदस्यों ने भी स्व. राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें