gohana

Gohana : ड्रेन में स्टारेज टैंक के निर्माण पर 13 करोड़ रूपये खर्च करेगा सिंचाई विभाग

सोनीपत

Gohana-सोनीपत रोड स्थित कैनाल विश्राम गृह में छतेहरा गांव के किसान व कृषि विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में छतेहरा गांव के खेतों में ड्रेन में स्टोरेज टैंक तैयार करने को लेकर चल रहे विरोध पर चर्चा की गई। बैठक में सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता दिनेश राठी ने किसानों को वाटर स्टोरेज टैंक योजना के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने किसानों को ड्रेन में दबाई गई पाइप लाइनों को हानि नहीं पहुंचाने का भी आश्वासन दिया। जिसके बाद किसानों व सिंचाई विभाग के बीच समति बन गई है। अब जल्द ही योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

सिंचाई विभाग विभाग की तरफ से बारिश का पानी ड्रेन में जमा करने के लिए छतेहरा गांव के पास ड्रेन में स्टोरेज टैंक तैयार करने की योजना बनाई है। योजना के अुनसार ड्रेन में 14 हजार फीट क्षेत्र में 55 लाख क्यूबिक फीट पानी को एकत्रित का वाटर स्टोरेज टैंक बनाया जा रहा है। बारिश का पानी जमा होने के बाद इस पानी का इस्तेमाल खेतों में सिंचाई के लिए किया जाएगा। योजना को लेकर किसानों ने ड्रेन में पहले से लगे हुए ट्यूबवैलों और पाइप लाइनों को नुकसान होने की बात कही। जिस पर अधीक्षक अभियंता ने किसानों को उनके टयूबवैलों और पाइप लाइनों को नुकसान नहीं पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि वाटर स्टोरेज टैंक के निर्माण के दौरान लाइनें क्षतिग्रस्त होने पर विभाग अपने स्तर पर उनकी मरम्मत करवाएगा।

Screenshot 209

नई नाला ड्रेन में स्टोरेज टैंक के विरोध में किसान गांव छतेहरा में ड्रेन के पास बीते पांच दिनों से धरना दे रहे थे। अधिकारियों ने किसानों को शुक्रवार को मीटिंग के लिए बुलाया था। एसई दिनेश राठी ने बताया कि ड्रेन में स्टारेज टैंक बनाने पर करीब 13 करोड़ रूपए खर्च होंगे। यह प्रोजेक्ट एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे किसानों को फायदा होगा। बरसात और नहरों में पानी नहीं होने पर भी किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। किसानों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे क्षेत्र के भूजल स्तर में भी सुधार आएगा। इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। इसके अतिरिक्त विभाग स्टोरेज टैंक के रूप में तैयार होने वाली झील में बोटिंग की सुविधा देने पर भी विचार कर रहा है। इसके चलते यह एरिया पिकनिक स्पोट के रूप में विकसित होगा।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें