Kuldeep Sharma

मेरे बुढ़ापे को जांचना है तो नायब सैनी मेरे साथ दौड़ लगाकर देख ले: Kuldeep Sharma

सोनीपत विधानसभा चुनाव

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रत्याशी Kuldeep Sharma ने आज गन्नौर के पिपलीखेड़ा, रामनगर, उमेदगढ़, ग्यासपुर, रसूलपुर, पबनेरा, सनपेड़ा में जनसंपर्क अभियान चलाया। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने कुलदीप शर्मा का फूलमाला व पगड़ी पहना कर जोरदार स्वागत किया। कुलदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है, इसलिए लोग कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें।

Screenshot 167 1

उनके विधायक बनने के बाद भूपेंद्र हुड्डा मुख्यमंत्री बनेंगे और क्षेत्र में विकास और रोजगार की लहर फिर से दौड़ेगी। शर्मा ने कहा कि भाजपा ने रोजगार नहीं दिया बल्कि लोगों से रोजगार छीनने का काम किया है। भाजपा के प्रत्याशी व उनके सभी भाई तीन महीने पहले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी के लिए वोट मांग रहे थे। अब वह वोट मांगने आये तो उन्हें जवाब देना कि हम विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को वोट देंगे।

Whatsapp Channel Join

किस मुंह से न्याय की बात कर रहें

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा की देवेंद्र कादियान भाजपा से टिकट न मिलने पर आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहा है और खुद को गरीब किसान का बेटा बता कर क्षेत्र की जनता से न्याय मांग कर रहा है। अपने हक की लड़ाई लड़ रहे किसानों पर जब भाजपा ने लाठियां बरसाई तो उस समय देवेंद्र कादियान ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का साथ नहीं छोड़ा। जब भाजपा सरकार ने पहलवानों पर लाठियां चलवाई उस समय भी देवेंद्र कादियान भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण के साथ बैठकर बर्फी खा रहा था। आज वह गन्नौर क्षेत्र के लोगों से किस मुंह से न्याय करने की बात कर रहा है।

WhatsApp Image 2024 09 20 at 3.10.12 PM

21 सितंबर को विभिन्न गांव में जनसभाएं

कुलदीप शर्मा ने कहा रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा 21 सितंबर को गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में जनसभा करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि दीपेंद्र हुड्डा दोपहर 3 बजे खूबडू गांव से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वह पुगथला, छोटा बजाना व तेवड़ी गांव में झालसा करेंगे। कुलदीप शर्मा ने कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी को कहा कि उन्हें बुढ़ापा जांचना है तो वह उनके साथ चाहे तो दौड़ लगा ले या फिर कुश्ती कर ले, सच उनके सामने खुद आ जाएगा। मैं नायब सैनी की तरह बाल दाढ़ी काली नहीं करता। वह प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और उनका सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए।

Screenshot 168

अन्य खबरें..