Haryana Congress MLA

Haryana Congress MLA के कुक से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

सोनीपत

हरियाणा के जिला सोनीपत में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद अपराध में अंकुश नहीं लग पा रहा है। बीती सोमवार रात सोनीपत के सेक्टर-15 में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के कुक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सेक्टर-15 वासी एक युवक पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के कुक रामू ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-15 स्थित कांग्रेस विधायक के आवास पर खाना बनाने का काम करता है। आरोप है कि सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे सेक्टर-15 निवासी हिमांशु अचानक घर में घुस आया। उसने घर में घुसते ही रामू के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। कुक रामू ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने रामू की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 452 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।