murder

Sonipat में इकलौते बेटे ने कस्सी से काटी मां की गर्दन, खून से लथपथ मिला शव

सोनीपत CRIME

हरियाणा के Sonipat में मंगलवार दोपहर को एक बुजुर्ग महिला की बड़ी ही दर्दनाक हत्या कर दी गई। घर में उसकी गर्दन पर कस्सी से वार किया गया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि एसीपी जीत सिंह बैनीवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया। हत्या का आरोप महिला के इकलौते बेटे पर है।

जानकारी के अनुसार थाना खरखौदा पुलिस को सूचना मिली कि गांव गढ़ी सिसाना में एक महिला की हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला की पहचान 65 वर्षीय राजबाला के रूप में हुई, जो ईश्वर की पत्नी थी। महिला का शव औंधे मुंह पड़ा था और उसकी गर्दन पर कस्सी से वार किया गया था। पास में जमीन खून से सनी हुई थी।

परिवार और संपत्ति विवाद

राजबाला के पति की मौत हो चुकी है और वह फैमिली पेंशन ले रही थी। उनका एक 27 साल का बेटा मोहित और चार बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार के पास 13 बीघे जमीन है, जो दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के पास स्थित है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण संपत्ति विवाद माना जा रहा है। बताया गया है कि महिला की हत्या उसके बेटे मोहित ने की है।

Whatsapp Channel Join

मोहित फिलहाल अपनी पत्नी के साथ सोनीपत शहर में किराए के मकान में रह रहा था, जबकि राजबाला पिछले दो साल से अपने घर गढ़ी सिसाना में अकेली रह रही थी। मंगलवार दोपहर को मोहित ने अपनी मां की हत्या कर दी और फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

खरखौदा के एसीपी जीत सिंह बैनीवाल ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया है। महिला की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार किया गया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है और फरार मोहित की तलाश जारी है।

अन्य खबरें