sonipat news

Sonipat में सफाई कर्मचारियों ने उल्टे झाडू और काले झंडे लेकर लगाए सरकार के खिलाफ नारे

सोनीपत

नगर पालिका संघ हरियाणा के आह्वान पर Sonipat में सफाई कर्मचारियों और फायर के कर्मचारियों का सड़कों पर हल्ला बोल देखने को मिला। सफाई कर्मचारियों ने हाथ में उलटे झाडू और काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। वहीं सफाई कर्मचारियों ने एप्लीकेशन 311 की प्रतियां भी जलाई है।

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि एप्लीकेशन को लागू कर काला कानून सफाई कर्मचारियों पर थोपा जा रहा है। एप्लीकेशन में सफाई कर्मचारियों को दिन में तीन-तीन बार हाजिरी लगाने के लिए कहा गया है। वही एप्लीकेशन 311 पर हाजिरी न लगाने का भी ऐलान किया है।

Screenshot 568

अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने उल्टे झाडू और काले झंडे लेकर हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। वहीं सफाई कर्मचारियों ने यह भी कहा कि सोनीपत नगर निगम की मनमानी के चलते सफाई कर्मचारियों को पैरोल पर भी नहीं लिया जा रहा है वहीं मांग यह भी उठाई गई है कि समान काम समान वेतन हो और कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाना चाहिए।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें