FIRING

Sonipat में ताऊ ने भतीजे को मारी गोली, जमीनी विवाद के चलते दिया वारदात को अंजाम

सोनीपत

Sonipat में पुरानी बसौदी गांव में एक जमीनी विवाद के चलते ताऊ ने अपने भतीजे पर गोलियां चलवा दी। इस घटना में तीन फायर किए गए, जिनमें से एक गोली रमजान के दाहिने पांव में लगी। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

मिली जानकारी के आधार पर रमजान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है और उसके ताऊ कप्तान के साथ उनकी खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। ताऊ ने उसे पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार शाम को रमजान अपनी मोटरसाइकिल पर अपने खेत की ओर जा रहा था, तभी ताऊ कप्तान और एक अन्य युवक उसकी तरफ दौड़ते हुए आए।

रमजान ने मोटरसाइकिल मोड़ने की कोशिश की, लेकिन ताऊ और उसके साथी ने जान से मारने की नीयत से उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक गोली रमजान की दाहिने पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान रमजान गांव के शराब के ठेके के पास पहुंचा, जहां उसे डायल 112 की पुलिस गाड़ी मिली। पुलिस ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। हालत गंभीर होने के कारण बाद में उसे PGI रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रमजान की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामसे की जांच में जुटी है। फिलहाल किसी अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें..