मेयर का आश्वासन : दुकानदारों को ही मिलेगा 17 दुकानों का मालिकाना हक

सोनीपत

सोनीपत शहर के सुभाष चौक पर 17 दुकानों पर बुलडोजर चलाने मामले में दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है और अब दुकानदारों को उच्च न्यायालय से स्टे मिल गया है और अब मौके पर नगर निगम के मेयर निखिल मदान ने भी दुकानदारों से मुलाकात कर हर संभव मदद और दुकानदारों को स्थाई रहने के लिए प्रयास किया जाएगा।

बीते दिनों स्थानीय प्रशासन द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश पर सुभाष चौक पर स्थित कस्टोडियन विभाग की 17 दुकानों को तोड़ने का आदेश जारी हुआ था। मेयर निखिल मदान ने सुभाष चौक पहुंचकर दुकानदारों से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दुकान तोड़ने की कार्यवाही पर रोक लगा दी गई है।

दुकानदारों से मुलाकात कर जाना पक्ष

Whatsapp Channel Join

वही मेयर निखिल मदान ने बताया कि पिछले 45 वर्षों से दुकान चलाकर अपना जीवन यापन कर रहे दुकानदारों की 17 दुकानों को उच्च न्यायालय द्वारा तोड़ने के आदेश दिए जाने पर आज उन्होंने दुकानदारों से मुलाक़ात कर उनका पक्ष जाना है । साथ ही मौके पर संबंधित तहसीलदार से बात कर दुकानदारों का पक्ष रखा है। आज दुकानदारों को इस मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय से स्टे भी मिल गया है।

Screenshot 327

हक दिए जाने की अधिसूचना भी जारी

इस मौके पर वो सभी दुकानदारों को भरोसा दिलाते है कि कस्टोडियन विभाग और प्रशासन से बातचीत एवं पत्राचार कर सभी दुकानदारों को उनका मालिकाना हक दिलवाया जाएगा। वर्तमान में सरकार द्वारा किसी भी दुकान या मकान पर 20 वर्षों से अधिक समय से रह रहे लोगों को मालिकाना हक दिए जाने की अधिसूचना भी इस वर्ष जारी की गई है।

दस्तावेजों को देखकर व्यापारियों को दिलवाया जाएगा उनका हक

सभी दस्तावेजों को देखकर व्यापारी भाईयों की कानून सम्मत हर संभव मदद की जाएगी और उनका हक दिलवाया जाएगा। नगर निगम, कस्टोडियन विभाग और स्थानीय प्रशासन से सामंजस्य बैठाकर सभी पुराने आदेशों और दस्तावेजों को देखकर दुकानदारों को उनका वाजिब हक दिलवाने के लिए वो लगातार प्रयासरत है।