हरियाणा के जिला Sonipat District Jail में एक बार फिर बंदी के फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बंदी ने बैरक नंबर 6 में बाथरूम में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी पहचान गांव शेखपुरा निवासी अनूप के रूप में हुई है। इस दौरान मौके पर Suicide Note भी बरामद हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर POCSO Act के तहत मुकदमा दर्ज था। जिस मामले आज कोर्ट में सुनवाई होनी थी। आरोपी को बंद किया गया था।
गौरतलब है कि Sonipat District Jail में आत्महत्या के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर सोनीपत जिला कारागार में एक बंदी ने आत्महत्या कर ली है। मृतक अनूप गांव शेखपुरा का रहने वाला था। मौके पर Suicide Note भी बरामद हुआ है। पुलिस और एफएसएल मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि आज ही युवक की कोर्ट में सुनवाई होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही युवक ने आत्महत्या कर ली। वहीं महिला अपराध में बंदी 28 वर्षीय बंदी अनूप द्वारा आत्महत्या के बाद जेल में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि मुरथल थाना के अंतर्गत वर्ष 2022 में एक महिला अपराध के चलते POCSO Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी कारण आरोपी जेल में बंद था। आरोपी को कोर्ट द्वारा गिल्टी होल्ड किया गया था और आज कोर्ट में मामले को लेकर सुनवाई होनी थी। वहीं पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर 176 के तहत कार्रवाई की है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर जल्द परिजनों को सौंपेगी।







