PWD

भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए PWD विभाग के अधिकारी बना रहे फिल्मी कहानी, किसानों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सोनीपत

लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सोनीपत के छतेहरा गांव से कंवाली वाया गढ़ी बाला रोड पर 400 मीटर की रिटेनिंग वॉल और सड़क की मरम्मत के लिए 50 लाख का बजट तय किया गया था। शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिसंबर 2022 में इसका ठेका दिया गया। हाल ही में सामने आए मामले में दावा किया गया है कि दीवार बिना बने ही पेमेंट कर दी गई। अब दीवार की निर्माण की झूठी रिपोर्ट को छुपाने के लिए आनन-फानन में घटिया ईटों से दीवार खड़ी की गई है।

Screenshot 689

ग्रामीणों का बयान

गांव गढ़ी बाला के सरपंच प्रतिनिधि जयप्रकाश ने बताया कि पहले यहां कोई रिटेनिंग वॉल नहीं थी। दीवाली के आस-पास जब ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे, तो देखा कि रात के अंधेरे में मजदूरों द्वारा दीवार का निर्माण किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस दौरान एनजीटी के आदेशों का भी उल्लंघन किया गया। जयप्रकाश के अनुसार, दीवार के निर्माण के लिए खेत की मिट्टी किसान रमेश की सिंघाड़े की फसल पर डाल दी गई, जिससे उसे भारी नुकसान हुआ।

Whatsapp Channel Join

Screenshot 681

किसान रमेश ने बताया कि उनके खेत के किनारे 15 दिन पहले ही दीवार बनाई गई, और निर्माण के लिए खुदाई की गई मिट्टी उनकी फसल में डाल दी गई, जिससे सिंघाड़े की बेलें नष्ट हो गईं। रमेश ने कहा कि यह दीवार हाल ही में खड़ी की गई है, जबकि कागजों में यह काम सालों पहले पूरा दिखा दिया गया था।

Screenshot 683

जांच में फर्जीवाड़ा उजागर

नाबार्ड को तमन्ना गहलावत नामक व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत में इस भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ। नाबार्ड के अधिकारियों ने सोनीपत PWD के एसई को जांच के आदेश दिए। जांच में पाया गया कि दीवार केवल कागजों में ही मौजूद थी, और मौके पर नींव की खुदाई के अलावा कोई दीवार नहीं मिली।

Screenshot 682

अब आनन-फानन में रिटेनिंग वॉल बनाने का काम शुरू किया गया, जिसमें घटिया गुणवत्ता की कच्ची ईंटों का इस्तेमाल किया गया और दीवार पर सीमेंट का प्लास्टर कर दिया गया ताकि खराब निर्माण छिप जाए।

Screenshot 684

सवालों में प्रशासन और ठेकेदार

अब जब दीवार बनाई गई है तो भ्रष्टाचार के कई सवाल उठ रहे हैं। अधिकारी और ठेकेदार मिलकर न केवल 50 लाख की रकम हड़प गए, बल्कि दीवार में खराब मटीरियल का उपयोग भी किया गया।

Screenshot 678

अन्य खबरें..