Mayor Nikhil Madan

Sonipat : कच्चे क्वार्टर बाजार के व्यापारियों और आम जन के लिए राहत भरी खबर

सोनीपत

Sonipat के कच्चे क्वार्टर बाजार में शुक्रवार को मेयर निखिल मदान पहुंचे। जहां उन्होंने निगम पार्षद इंदु वलेचा के साथ मिलकर नगर निगम द्वारा बनाए गए दो शौचालयों का लोकार्पण किया।

WhatsApp Image 2024 08 09 at 4.37.54 PM 1

मेयर निखिल मदान ने बताया कि कुछ माह पूर्व जब उन्होंने कच्चे क्वार्टर बाजार के एंट्री प्वाइंट से कूड़ा डंपिंग पॉइंट को हटाकर शहीद मदनलाल ढींगरा चौक का लोकार्पण किया था, तब स्थानीय व्यापारियों ने कच्चे क्वार्टर बाजार में आने वाले ग्राहकों और व्यापारियों के लिए शौचालय बनवाने की मांग रखी थी।लोगों का कहना था कि बाजार में शौचालय न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

14.50 लाख रुपये की लागत से बनाए गए शौचालय

Whatsapp Channel Join

WhatsApp Image 2024 08 09 at 4.37.53 PM 2

लोगों की मांग पर उन्होंने मौके पर ही मौजूद निगम अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे, उसी के परिणाम स्वरूप आज नगर निगम द्वारा 14.50 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित दो शौचालयों को आम जनता को लोकार्पित कर दिया गया है। जिससे स्थानीय व्यापारियों और खरीदारों को राहत मिलेगी और स्वच्छता अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा। यहां महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग शौचालय बनाए गए हैं।

WhatsApp Image 2024 08 09 at 4.37.54 PM

इस मौके पर निगम पार्षद इंदु वलेचा, संजीव वलेचा, निगम कनिष्ठ अभियंता अमित शर्मा, मार्किट प्रधान जवाहर चांदना, राकेश चोपड़ा, राजेंद्र चांदना, जवाहर आर्या, अनमोल परुथी, पूर्व पार्षद अशोक अरोड़ा, ओम प्रकाश, जय सिंह, जय भगवान, राज सिंह, धर्मवीर, रमेश, मोनू, साहिल, जापान सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरें