हरियाणा पुलिस के सोनीपत के जवानों को सोनीपत की पुलिस लाइन में विशेष ट्रेनिंग के तहत प्रशिक्षित किया गया है। किसी भी प्रकार की आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए जिले की 40 प्रतिशत फोर्स पुलिस लाइन में पहुंची और वही साथ कंपनी के 800 जवानों ने मैदान पर खूब पसीना बहाया है। वही खेल एक्टिविटीज में भी हिस्सा लिया है और वही पुलिस कमिश्नर सतीश बालन ने कहा कि सोनीपत की पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए अब पूरी तरह से तैयार है।
हरियाणा के नए डीजीपी द्वारा कार्यभार संभालाने के बाद हरियाणा की पुलिस को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। किसी भी प्रकार की हिंसा, दंगे और आपातकाल स्थिति में भीड़ से निपटने के लिए सोनीपत की पुलिस लाइन में जिले के 800 पुलिस कर्मी को ट्रेनिंग में शामिल किया गया है और वहीं खेल एक्टिविटी में भी पुलिस के जवानों को जोड़ा जा रहा है। पुलिस लाइन के मैदान पर पुलिस कर्मियों और थाना प्रभारियों ने खूब पसीना बहाया है।
पुलिस एक भीड़ की तरह न रहकर किया जा रहा ट्रेंड
पुलिस कमिश्नर सतीश बाला ने बताया कि पुलिस की जवान कानून व्यवस्था के माहौल में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर वक्त तैयार रहने चाहिए। पुलिस एक भीड़ की तरह न रहकर पूरी तरह से ट्रेंड करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं पुलिस लाइन में सीआरपीएफ के एक्सपर्ट को बुलाकर ट्रेनिंग करवाई गई है कि आपातकालीन स्थिति में किस प्रकार भीड़ से निपटने का काम करना न है और इसी बात को लेकर प्रशिक्षित किया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर उन्हें स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में भी शामिल किया गया है और आगामी होने वाले चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गई है और किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस फोर्स से हर वक्त तैयार रहेगी।
800 पुलिस कर्मियों को 7 कंपनी में बांटा
गौरतलब है कि सोनीपत जिले के अलग-अलग थाना से करीबन 800 पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन के मैदान पर ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया है। सभी 800 पुलिस कर्मियों को 7 कंपनी में बांटकर रखा गया है। जिले की 40 प्रतिशत फोर्स ने ट्रेनिंग में हिस्सा लिया है और सभी पुलिसकर्मी खुशी-खुशी से इस ट्रेनिंग में हिस्सा ले रहे हैं। खासतौर पर इस ट्रेनिंग के बाद बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सतीश बालन पुलिस कमिश्नर के हाथों से भी सम्मानित किया गया है। वही कमिश्नर ने यह भी बताया है कि उनकी पुलिस टीम पूरी तरह से ट्रेनिंग पकड़ मजबूत हो गई है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है, उन्हें हर प्रकार से मजबूत किया गया है।

