SONIPAT NEWS

Sonipat : डिफॉल्टर सूची से बाहर हुई राई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

सोनीपत

Sonipat के राई में स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय के कुलपति व पूर्व डीजीपी अशोक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि यूजीसी की डिफॉल्टर सूची से स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का नाम हटा दिया गया है। जिससे खेल यूनिवर्सिटी को एक बड़ी राहत मिली है।

जानकारी के मुताबिक लोकपाल नियुक्ति जारी करने में देरी के कारण राई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को डिफाल्टर घोषित किया गया था। खेल विश्वविद्यालय ने सितंबर 2023 में अपने पहले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की थी तथा अप्रैल 2024 में विश्वविद्यालय यूजीसी से अफिलिएशन प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि एक नए संस्थान के रूप में, कुछ प्रशासनिक प्रक्रियाओं में समय लगता है। जिसमें लोकपाल की नियुक्ति भी शामिल थी। इस देरी के कारण विश्वविद्यालय को अस्थायी रूप से यूजीसी की डिफॉल्टर सूची में रखा गया था।

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत कर इस स्थिति का फायदा उठाया, जिससे हरियाणा की पहली सरकारी खेल विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। वाइस चांसलर ने बताया कि दावे निराधार थे और केवल संस्थान की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से किए गए थे।लेकिन हमें यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि लोकपाल की नियुक्ति अब पूरी हो चुकी है, और यूजीसी ने इस बात को अपने रिकॉर्ड में तुरंत अपडेट कर दिया है तथा हरियाणा खेल विश्वविद्यालय को डिफॉल्टर सूची से हटा दिया गया है, जो हमारे द्वारा शासन और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि करता है।

अन्य खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *