Devendra Kaushik

जनसभा को संबोधित करते हुए बोले Devendra Kaushik, कहा- शैलजा एक सीनियर नेत्री है उसके साथ ऐसा व्यवहार ठीक नहीं

सोनीपत राजनीति विधानसभा चुनाव

गन्नौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी Devendra Kaushik ने कहा कि भाजपा का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बननी तय है। केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का जनता पर असर हुआ है। जनता भाजपा को आशीर्वाद देकर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। गन्नौर विधानसभा की जनता कमल खिलाने का मन बना चुकी है।

WhatsApp Image 2024 09 24 at 1.28.59 PM 1

भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक ने मंगलवार को गुमड़, सैया खेड़ा, शेखपुरा सहित एक दर्जन से ज्यादा जनसभा को संबोधित किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा भूपेंद्र हुड्डा अपनी पार्टी का प्रचार करने आ रहे हैं उनका स्वागत है। कौशिक ने कहा शैलजा एक सीनियर नेत्री है उसके साथ ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता है, उनके आने से एक तरफ जीत का माहौल बनेगा।

Whatsapp Channel Join

भाजपा ने भ्रष्टाचार को समाप्त किया

साथ ही देवेंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में बिना सिफारिश व योग्यताओं के आधार पर बिना खर्ची बिना पर्ची के नौकरियां मिली है। भाजपा सरकार से प्रदेश की जनता खुशहाल है। भाजपा ने सरकारी विभागों से भ्रष्टाचार को समाप्त किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में विकास कार्यो को आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने छोटे से कार्यकाल में ही आम जनता के लिए सराहनीय कार्य किए हैं। प्रदेश की जनता का भाजपा की नीतियों पर पूरा विश्वास है। इसलिए प्रदेश की जनता तीसरी बार भाजपा सरकार लाने जा रही है। उन्होंने सभी गन्नौर वासियों से अनुरोध किया कि आने वाली 5 अक्तूबर को कमल का बटन दबाकर गन्नौर को आगे ले जाने के लिए मतदान करें।

WhatsApp Image 2024 09 24 at 1.28.59 PM 2

अन्य खबरें..