organized sports competition for girls and women

Sonipat : महिला एवं बाल विकास विभाग ने लड़कियों और महिलाओं के लिए करवाई खेलकूद प्रतियोगिता

सोनीपत हरियाणा

गोहाना : महिला एवं बाल विकास विभाग दवारा गोहाना के चौ. देवीलाल स्टेडियम में लड़कियों और महिलाओं के लिए मुडलाना ब्लॉक की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीपीओ सत्यवंती ने किया। प्रतियोगिता में आधा दर्जन स्पर्धाएं करवाई गई। जिसमें साईकल रेस, दौड़, मटका रेस, चमच रेश अदि आयोजित की गई।

इस दौरान मुडलाना बलॉक की 100 से भी ज्यादा महिलाओं एवं लडकियों ने भाग लिया, प्रतियोगिता दो वर्गा में आयोजित करवाई गई। जिसमें एक वर्ग में 17 से 30 वर्ष तक आयु की लड़कियों व महिलाओं ने भाग किया व दूसरे वर्ग में 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली महिलाओं व लड़कियों को सीडीपीओ ने नकद ईनाम देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीडीपीओ सत्यवंती ने कहा कि महिलाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए ब्लॉक स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई है। महिलाएं भी प्रतियोगिता के प्रति उत्साह दिखाते हुए इसमें बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। यह समाज में आए बदलाव को दर्शाता है। मौजूदा सरकार द्वारा बेटियों को सम्मान दिलाने के लिए जो अभियान चलाया था, आज उसी का परिणाम है कि महिलाओं प्रत्येक क्षेत्र में आगे आ रही हैं।

Screenshot 1247

सरकार लगातार करती रही है प्रयास

Whatsapp Channel Join

उन्होंने कहा कि लड़कियों व महिलाओं को प्रोत्साहन देने तथा उनमें आत्मविश्वास लाने के लिए सरकार लगातार प्रयास करती रही है। इस तरहे के खेलो में महिलाओ लड़कियों आंचल से बाहर आकर खेलने का मौका मिलता है और आगे स्टेट का इस तरहे के खेलो से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली महिलाओं व लड़कियों को नकद पुरस्कार राशि दी गई।

महिलाओं व लड़कियों का हौंसला बढ़ाने के लिए होनी चाहिए प्रतियोगिताएं

प्रतियोगिता में भाग ले रही लड़कियों ने कहा कि सरकार इस तरह के खेल आयोजित करवाकर लड़की व महिलाओं को बढ़ावा दे रही है, ताकि लड़किया व महिलाएं भी ग्रामीण आंचल से बाहर आकर आगे बढ़ सके। इस तरह की प्रतियोगिताएं होती रहने चाहिए, ताकि महिलाओं व लड़कियों का भी हौसला बढा रहे। इस तरह की प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए।