2021 4image 11 43 338971968ldh

Narnaul : पिता के साथ बेटों ने की मारपीट, बुजुर्ग ने जबरन जमीन के कागज साइन करवाने का लगाया आरोप

महेंद्रगढ़ हरियाणा

हरियाणा के नारनौल में बुजुर्ग पिता ने 2 बेटों पर अपहरण कर मारपीट करने और जबरन जमीन के कागज साइन करवाने का आरोप लगाया है। पीड़ित गांव गहली के रहने वाले हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटनाक्रम में गांव के अन्य युवक भी शामिल थे।

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव गहली निवासी बुजुर्ग छाजूराम ने बताया कि वह गांव का नंबरदार है। उसके दो लड़के तथा दो लड़कियां हैं। चारों शादीशुदा हैं। परिवार के साथ अनबन के चलते वह 6 माह से गांव अकबरपुर में अपनी लड़की के पास रह रहा है। गत दिवस उसके गांव का झुंडिया व एक अन्य लड़का आया। उन्होंने कहा कि हमें अदालत में आपसे जमीन तस्दीक करवानी है। आप हमारे साथ गाड़ी में बैठकर अदालत में चलो। इस पर वह उनके द्वारा लाई गई गाड़ी में बैठ गया।

कोर्ट की जगह बेटों के पास ले गए

Whatsapp Channel Join

गांव के दोनों लड़के उसको अदालत में ले जाने की बजाय गांव गहली में ले गए। वहां पर उसके लड़के राजेश व ओमवीर मिले। उन्होंने कहा कि इन दोनों से उनको उन्होंने ही बुलाया है। उनकी दादालाई 8 एकड़ जमीन वे उनके नाम कर दें। मैंने कहा कि जब तुम कहोगे तब जमीन तुम्हारे नाम कर दूंगा। इस पर उन लड़कों ने उसके साथ मार पिटाई करने की धमकी दी।

बांध पर ले जाकर पैरों में लोहे की राड मारी

बाद में राजेश ने ओमवीर की सहायता से उसको गाड़ी में बैठाकर हमीदपुर बांध पर ले गए। बांध पर ले जाने के बाद वहां पर एक दो अन्य लोग भी आ गए। जहां उन्होंने लोहे की राड से उसके पैरों पर काफी चोट मारी। जिसके बाद वे उसको दुबारा गांव ले गए। इस पर उसने किसी तरह एक व्यक्ति का फोन लेकर पुलिस को फोन कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसको नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज के लिए उसको भर्ती कर लिया गया।