सरकारी विभागों में ठेकेदारों की मनमानी बंद, ऑनलाइन पोर्टल से होंगी अनुबंधित नौकरियां

हरियाणा


हरियाणा के सरकारी विभागों में, बोर्ड और निगमों में ठेकेदारों द्वारा अनुबंधित कर्मचारियों पर किए जाने वाले शोषण और उत्पीड़न का रास्ता बंद हो गया है। 251 सरकारी विभागों में अब ऑनलाइन पोर्टल के जरिए 6456 अनुबंधित नौकरियां होंगी। जल्दी ही 1453 पदों पर जल्द ही भर्तियां निकली जाएंगी। नौकरी देने का पूरा सिस्टम ऑनलाइन होगा।


एक ही गांव के 35 युवाओं को नौकरी देने का झूठा वादा

हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने एक ही गांव के 35 लोगों को नौकरी देने के नाम पर झूठ बोला गया। उन्हे नौकरी के नाम पर बहलाया गया। नगर निगम के सीईओ का कहना है कि कुछ शरारती तत्वों का सरकार के खिलाफ यह दुष्प्रचार है। 35 में से 32 अनुबंधित कर्मचारी 31 मार्च 2022 से पहले ही विभिन्न विभागों में कार्यरत थे। अब भर्ती का सारा कार्य ऑनलाइन होगा। कोई भी ठेकेदार किसी प्रकार की भी कोई मनमानी नही कर पाएगा।

Whatsapp Channel Join

कौशल रोजगार नगर निगम विदेश में भी दिलाएगा रोजगार

हरियाणा के युवाओं को अब अन्य तरीकों से विदेश जाने की आवश्यकता नहीं है। हरियाणा कौशल रोजगार नगर निगम अब युवाओं को विदेश भेजेगा। इसके लिए निगम ने एजेंसी के द्वारा पंजीकरण करवा लिया है। नगर निगम जल्द ही विदेश में संपर्क कर युवाओं को जरुरत के अनुसार रोजगार दिलाएगा।