Mahila Congress

Haryana में महिला कांग्रेस की नई कार्यकरणी की पहली सूची जारी

हरियाणा

Haryana महिला कांग्रेस में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव हुआ है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की पहली सूची को मंजूरी दे दी है, जिसे प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने सार्वजनिक किया।

इस सूची में कुल 21 महिला कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है, जिनमें 11 जिलों के शहरी और ग्रामीण जिला अध्यक्ष शामिल हैं। इसके साथ ही 7 महिला नेताओं को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

नई कार्यकारिणी की अहम नियुक्तियां
नए पदाधिकारियों में दीपिका यादव को रेवाड़ी का उपाध्यक्ष, निर्मला चौधरी को रोहतक का उपाध्यक्ष, प्रियंका अग्रवाल को फरीदाबाद का महासचिव, सुचित्रा देवी, आशा अहलावत, प्रज्ञा पाशा जैन, और दिव्या शुक्ला को महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

Whatsapp Channel Join

जिला अध्यक्षों का भी ऐलान
साथ ही 11 जिलों के नए महिला जिला अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। इनमें निर्मल बल्हारा को रोहतक शहरी, सीमा खासा को सोनीपत ग्रामीण, संतोष कुमारी को हिसार, रजिया बानो को नूंह, सुमन लोहचब को झज्जर, और अन्य को विभिन्न जिलों के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है।

महिला कांग्रेस के इस संगठनात्मक फेरबदल को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्या ये नियुक्तियां कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में नए बदलाव का संकेत हैं? आने वाले दिनों में इसका राजनीतिक असर देखा जाएगा।

अन्य खबरें