yamunanagar dc

Yamunanagar में 22 जनवरी को ड्राई डे पर रहेगी सख्ती, नियम तोड़ने वाले पर होगा कड़ा एक्शन- DC

बड़ी ख़बर यमुनानगर हरियाणा

भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण हरियाणा में 22 जनवरी को सभी शराब ठेके बंद रहेंगे। उस दिन को हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने ड्राई डे घोषित कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हर परिवार अपने-अपने घर में दीप उत्सव मनाए। यमुनानगर के डीसी कैप्टन मनोज कुमार का कहना है कि यमुनानगर में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा।

22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा है। देश में इस दिन को दीपावली की तरह मनाया जाएगा। 22 जनवरी के दिन हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को राज्य में सभी शराब की दुकानें बंद कर ड्राई डे रखने का फैसला लिया गया है। यह फैसला 22 जनवरी के धार्मिक महत्व को देखते हुए लिया गया है। इस दिन अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। यमुनानगर के डीसी कैप्टन मनोज कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशों का सख़्ती से पालन कराया जाएगा। वैसे भी इस दिन लोगों को अपनी सुरक्षा से मदिरा पान नहीं करना चाहिए क्योंकि यह भगवान को समर्पित दिन है। फिर भी यमुनानगर में कोई शराब की दुकान खुली रहती है तो उसे पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।