This time Holi will be rainy in haryana

Haryana में इस बार बारिश वाली Holi, इन 4 जिलों में अलर्ट जारी

हरियाणा

Haryana में मौसम विभाग ने होली पर बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के 4 जिलों में बारिशा का अलर्ट जारी किया है। जिनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर का नाम शामिल है। साथ ही अन्य जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं। अच्छी बात यह है कि प्रदेश में 15 दिनों से रात और दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री के आसपास है, वहीं रात का तापमान 11 डिग्री के करीब है। सुबह-शाम लोगों को ठंडक महसूस हो रही है।

हरियाणा में मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि होली से पहले दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी वजह यह है कि दिन में तेज धूप और हवा के नहीं चलने के कारण पारे में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। होली के दिन यानी 24 मार्च को मौसम में बदलाव के बाद 25 मार्च से फिर से मौसम खुश्क रहेगा। इससे लोगों को दिन में गर्मी का एहसास होगा।

पश्चिमी हिमालय में एक्टिव होगा विक्षोभ

Whatsapp Channel Join

हालांकि अभी भी रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम बना हुआ है। इनमें यमुनानगर में सबसे कम 10.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। दिन का पारा 31 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम में बदलाव की वजह से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। पहला विक्षोभ 20 मार्च की रात से एक्टिव होगा और दूसरा 23 मार्च की रात से एक्टिव होगा।

दिन का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

हरियाणा के राजस्थान और पंजाब के बॉर्डर से लगते जिलों में दो दिन पहले मौसम में बदलाव देखा गया था। यहां बादल छाने के साथ तेज हवाएं चली थी। इससे कुछ जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम के बदलाव के साथ ही किसानों की चिंता बढ़ने लगती है। खेतों में सरसों की कटी हुई फसल पड़ी है, यदि बारिश होती है तो फसल को काफी नुकसान पहुंच सकता है।