PN 1 1 2 1

Surajkund मेले में इस बार एक नहीं, दो थीम स्टेट: ओडिशा और मध्य प्रदेश की संस्कृति की दिखेगी झलक

हरियाणा फरीदाबाद

Faridabad हरियाणा की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाला सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला इस बार 7 से 23 फरवरी तक फरीदाबाद के सूरजकुंड परिसर में आयोजित होगा। खास बात यह है कि 38वें मेले में एक नहीं बल्कि दो राज्यों को थीम स्टेट के लिए चुना गया है। हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन ने मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को आयोजित बैठक में यह जानकारी दी।

05 1

ओडिशा और मध्य प्रदेश की विशेष झलक

मेले में ओडिशा और मध्य प्रदेश की संस्कृति, हस्तशिल्प, कला और पारंपरिक धरोहर की झलक देखने को मिलेगी। ओडिशा अपने पारंपरिक पट्टचित्र, एपलिक वर्क और ओडिसी नृत्य के लिए प्रसिद्ध है, वहीं मध्य प्रदेश अपनी आदिवासी कला, बाघ प्रिंट और भील जनजातीय संस्कृति को प्रदर्शित करेगा।

Whatsapp Channel Join

अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी और डिजिटलाइजेशन

इस बार मेले में बिम्सटेक देशों—बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड—की सक्रिय भागीदारी रहेगी। नॉर्थ ईस्ट हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन इस मेले का सांस्कृतिक भागीदार है। मेला पूरी तरह डिजिटल रहेगा, जिसमें सभी जानकारियां “surajkundmela.com” पर उपलब्ध होंगी।

उल्लेखनीय सहभागिता और तैयारी

बैठक में जिला प्रशासन और हरियाणा पर्यटन निगम के अधिकारियों को व्यापक तैयारियों के निर्देश दिए गए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में यह मेला हरियाणवी संस्कृति को दूसरे राज्यों और देशों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। मेले का आयोजन न केवल भारतीय संस्कृति को प्रोत्साहन देगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक संवाद का एक सशक्त मंच भी बनेगा।

अन्य खबरें