Screenshot 1098

Sonipat : शादी समारोह से दावत लेकर लौट रहे तीन दोस्त हुए सड़क हादसे का शिकार, तीनों की मौके पर मौत

बड़ी ख़बर सोनीपत हरियाणा

सोनीपत बहालगढ़ रोड पर बहालगढ़ चौक पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार डाक पार्सल ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन दोस्तों को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Screenshot 1097

जानकारी अनुसार मृतक के परिजन देवेंद्र ने बताया कि कल देर शाम पप्पू 19 साल, विक्की 27 साल व परमवीर 20 साल देर रात को सोनीपत शहर के पटेल नगर में अपने दोस्त की शादी समारोह में शिरकत करने के लिए आए थे। वहां से देर रात को दावत लेकर वापिस मोटर साइकिल पर सवार होकर सिंघु गांव दिल्ली वापस लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर बहालगढ़ चौक पर पहुंचने पर तेज रफ्तार डाक पार्सल ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर छोटे लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Screenshot 1099 1

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

Whatsapp Channel Join

देर रात कंट्रोल से सूचना मिली थी कि बहालगढ़ चौक पर सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाए है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनो को सुपुर्द कर दिया जाएगा। वहीं ट्रक चालक हादसे के बाद फरार है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जांच की जा रही है।

Screenshot 1100