Today about 600 youth joined the district office of the electricity department of Rohtak

Rohtak के बिजली विभाग के जिला कार्यालय में आज करीबन 600 युवकों ने की जॉइनिंग, 21 दिन की होगी ट्रेनिग, अलग-अलग बांटे स्टेशन

बड़ी ख़बर रोहतक हरियाणा

सीईटी की परीक्षा में उतीर्ण हुए करीबन 2800 युवाओं का बिजली विभाग में चयन हुआ है लेकिन सभी युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची का चयन हुआ है। युवको का कहना है कि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि उनके बिना पैसे व सिफारिश के चलते चयन हो जाएगा। रोहतक के बिजली विभाग के जिला कार्यालय में आज करीबन 600 युवकों ने जॉइनिंग की है। जिन्हें रोहतक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्टेशन दिए जाएंगे। लेकिन उससे पहले इन सभी युवकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। युवकों का कहना है कि उनका एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ है और वह बिना सिफारिश और पैसे के नौकरी लगे हैं। साथ ही युवाओं का यह भी कहना है कि इस भर्ती प्रक्रिया में ऐसे युवाओं का भी चयन हुआ है जिन्होंने पहली बार फॉर्म भरा है और जिनका आखिरी चांस था।

Screenshot 1669

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गांव सांघी के रहने वाले युद्धराज ने बताया कि उन्होंने पहली बार फॉर्म भरा था और उसी में उसका सलेक्शन हो गया। युद्धराज ने बताया कि अब यह सिद्ध हो गया है कि जो युवक पढ़ाई करेंगे वही आगे कामयाब हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ है। हालांकि युद्ध राज ने बताया की थोड़ा सा समय जरूर लगा है लेकिन बिना पर्ची बिना खर्ची के सिलेक्शन हुआ है।

Screenshot 1670

इसके अलावा कलानौर क्षेत्र के लाहली गांव के भूपेंद्र ने बताया कि उनका आखिरी चांस था। उनकी उम्र 40 वर्ष हो गई है लेकिन उन्होंने मेहनत की और वह कामयाब हो गए। इसके अलावा हिसार की रहने वाली सुनीता ने बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत कर पढ़ाई की है और उनका कोई पैसा नहीं लगा इसलिए आज उनका सिलेक्शन हुआ है। उन्होंने हरियाणा सरकार का भी धन्यवाद किया जो बिना सिफारिश और बिना पैसे के नौकरी दे रही है। इसके ईलावा बिजली विभाग के अधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि आज इन सिलेक्ट हुए युवाओं को ट्रेनिंग दी गई है क्योंकि बिजली विभाग आम लोगों से जुड़ा हुआ है। इसलिए लोगों से कैसा व्यवहार किया जाए इसके बारे में बताया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी ट्रेनिंग होगी और इन्हें खतरनाक काम पर नहीं भेजा जाएगा।

Whatsapp Channel Join