Pari Bishnoi

Haryana में नए साल पर अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी, अगली सूची में Pari Bishnoi का नाम होगा शामिल

चंडीगढ़ पंचकुला बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा में नए साल में ब्यूरोक्रेसी में बड़े परिवर्तन शुरु हो गए हैं। सोमवार को पहली सूची जारी हुई है। इस सूची में 18 सीनियर आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया गया है। अब दूसरी और तीसरी सूची बाकी हैं। दूसरी सूची में हिसार के आदमपुर से भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई की आईएएस पत्नी परी बिश्नोई का नाम शामिल होगा।

परी 2019 बैच की सिक्किम कैडर की अधिकारिणी है, उन्हें 2019 में ऑल इंडिया में 30वीं रैंक मिली थी। परी को हरियाणा कैडर में आने के लिए करीब 2 महीने पहले प्रदेश सरकार ने एनओसी देते हुए सहमति जताई थी। माना जा रहा है कि अगले महीने डिपार्टमेंट ऑफ पर्सोनल एंड ट्रेनिंग की ओर से परी बिश्नोई को हरियाणा भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही, दूसरी सूची में सीनियर आईपीएस श्रीकांत जावध का भी नाम होगा। सूत्रों के मुताबिक, तीसरी सूची में जिलों के डीसी और एसडीएम स्तर के अधिकारियों के ट्रांसफर किए जाएंगे।

2016 बैच के आईएएस अधिकारियों को डीसी बनने का मिलेगा मौका

Whatsapp Channel Join

2016 बैच के आईएएस अधिकारियों को डीसी बनने का मौका मिलेगा। इससे पहले 2015 बैच तक अधिकारियों को जिलों में डीसी पद पर तैनाती दी गई थी। 2016 बैच के आईएएस-एडीसी और अन्य पदों पर सेवा दे रहे हैं। 2016 बैच में कुल 6 अधिकारी हैं, जिनमें 2 सीधे तौर पर आईएएस हैं, जबकि 4 अधिकारियों को अलग कैडर से चयन किया गया था।

सीनियर आईपीएस का भी ट्रांसफर सूची में नाम

हरियाणा के सीनियर आईपीएस श्रीकांत जाधव वर्तमान में हिसार रेंज के एडीजीपी हैं। ट्रांसफर सूची में उनका भी नाम है। इसका कारण है कि उनका जून 2024 से पहले सेवानिवृत्ति प्रस्तावित है। चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार, रिटायर होने वाले अधिकारियों को अब फ़ील्ड जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती है, इसलिए उन्हें अब मुख्यालय भेजने की तैयारी की जा रही है।

एसपी सहित पुलिस अधिकारियों के भी होंगे तबादले

एसपी सहित पुलिस अधिकारियों के तबादले भी हो सकते हैं। नए साल में पुलिस की अधिकारियों के तबादले पर डीजीपी शत्रुजीत कपूर की ओर से तैयार की जा रही हैं। जिसमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को तबादले किए जाएंगे। इसके अलावा, एडीजीपी और आईजी स्तर के अधिकारियों के तबादले भी संभावित हैं।