Birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose

Sonipat : Subhash Chandra Bose को अर्पित किए श्रद्धासुमन, भाजपा नेता Rajeev Jain बोलें नेताजी ने त्याग और बलिदान के साथ लड़ी अंग्रेजों से लड़ाई

बड़ी ख़बर राजनीति सोनीपत हरियाणा

हरियाणा के जिला सोनीपत के सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों ने सुभाष चौक  और नेताजी की प्रतिमा की सफाई की। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं भाजपा नेता राजीव जैन ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मिलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित उन्हें नमन किया।

इस दौरान भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि आजादी के महान योद्धा और देश को अंग्रेजों चंगुल से आजाद करवाने में सहयोग देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पूरा देश उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने राज सिंहासन को ठुकराकर वन में जाना स्वीकार किया था। इस पृथ्वी को राक्षसों से मुक्त किया। उसी प्रकार सुभाष चंद्र बोस ने उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए सरकारी नौकरी को छोड़कर त्याग और बलिदान के साथ अंग्रेजों के साथ लड़ाई लड़ी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, आज भी युवाओं के लिए एक जज्बा है।

राजीव जैन 1

उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी देश पर कोई आपत्ति आए तो नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पद्चिन्हों पर चलकर अपना सबकुछ न्यौछावर करने की मादा रखें। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस हम सभी के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। हमें उनकी जयंती के अवसर पर संकल्प लेना चाहिए कि जब भी देश और समाज पर कोई दुविधा आए तो हम सब नेताजी के दिखाए मार्ग पर चलकर अपना योगदान दें।

Whatsapp Channel Join