हरियाणा के पानीपत में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें ऑटों सवार चार महिलाएं गंभीर रुप से घालय हो गई। हादसा उस समय हुआ जब समालखा में आयोजित निरंकारी संत समागम में उत्तर प्रदेश से श्रद्धालु पहुंचे थे। गेट के बाहर पहुंचे तो ऑटो व ट्रक की टक्कर हो गई। एक्सीडेंट के कारण ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । घायलों को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी अनुसार श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से ऑटो में सवार होकर निरंकारी संत समागम में आए थे। इस हादसे में 4 महिला श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। घायलों में करीब 42 वर्षीय अनीता देवी, करीब 35 वर्षीय मंगला देवी, करीब 65 वर्षीय भगवती देवी व करीब 60 वर्षीय आशा देवी शामिल हैं। हादसे के बाद आसपास में मौजूद श्रद्धालुओं ने उन्हें संभाला और इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस भी सूचना मिलते ही कार्रवाई में जुट गई है।
निरंकारी संत समागम में पहुंच रहे श्रद्धालु
बता दें कि पानीपत के समालखा में शनिवार से निरंकारी संत समागन शुरू हुआ है। जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है। जिसके कारण दूर दराज से आस्था के साथ पहुंच रहे हैं। वहीं निरंकारी संत समागम को लेकर पुलिस ने भी व्यवस्थाएं संभाली हुई है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की ये महिला श्रद्धालु भी ऑटो में सवार होकर पानीपत के समालखा पहुंची थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ।