All India Agrawal Conference

Sonipat : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की इकाईयों ने 18 कुंडीय महायज्ञ में लिया भाग, श्री खाटू श्याम मंदिर में तुलसी पूजन आज

सोनीपत हरियाणा

हरियाणा के जिला सोनीपत के अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से पितृ भूमि अग्रोहा शक्तिपीठ में आयोजित कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी वरदान दिवस-2023 के शुभावसर पर 18 कुंडीय महायज्ञ के विशाल एवं भव्य आयोजन में अपनी आहुति डालने के लिए भाग लिया गया। सोनीपत अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की की तीनों इकाई भी अग्रोहा शक्तिपीठ पहुंची, जहां विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया।

सोनीपत की अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन और अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की जिला इकाई ने भी अग्रोहा शक्तिपीठ में 18 कुंडीय महायज्ञ में भाग लिया। इससे बाद वापसी में तीनों इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने हिसार के बीड बाबरान खाटू श्याम मंदिर में दर्शन किए। इससे पहले भाजपा नेता राजीव जैन ने श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर बबीता जिंदल, ⁠अनिल गुप्ता, ⁠सीए अनुज मंगला, ⁠राजीव मित्तल, ⁠प्रमोद जैन, मोहित अग्रवाल, ⁠दीपक गुप्ता, ⁠अजय जिंदल, ⁠विनय जैन, ⁠प्रमोद गोयल, ⁠संजय सिंगला, ⁠अंकुश सिंगला, ⁠प्रवीण गोयल, ⁠अमिता गुप्ता, ⁠अलका गर्ग, ⁠मोनिका गर्ग, ⁠माया गुप्ता, ⁠बेबी गर्ग, ⁠संगीता मंगला, ⁠मनीषा गुप्ता, ⁠नीलम मित्तल, ⁠जितेंद्र अग्रवाल, ⁠अक्षय जिंदल, ⁠रीतिका गोयल और ⁠प्रेमनारायण गुप्ता शामिल रहे।

श्री खाटू श्याम मंदिर सोनीपत धाम में तुलसी पूजन आज

Whatsapp Channel Join

⁠सीए अनुज मंगला ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की तीनों जिला इकाइयों की ओर से आज 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के मौके पर श्री खाटू श्याम मंदिर सोनीपत धाम के प्रारंगण में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों ने बताया कि सोनीपत धाम में तुलसी पूजन के साथ विशेष पूजा-अर्चना होगी। जिससे मां तुलसी सभी के जीवन को हर सुख से परिपूर्ण करें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में तुलसी पूजन के भागीदार बनकर पुण्य कमाए और विदेशी संस्कृति से पीछा छुड़ाएं।