कुरुक्षेत्र जिला पुलिस ने पर्स छीनकर भागने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने नकदी, चेन व घडी छीनकर भागने के आरोपी बबलू व सुखदेव को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से छीनी गई चांदी की चेन व 2 हजार रूपये की नकदी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 21 अक्टूबर 2023 को थाना कृष्णा गेट में चन्द्रवीर ने शिकायत दी थी। अपनी शिकायत में उसने बताया था कि वह अनाज मण्डी कुरुक्षेत्र में किराये पर रहता है। 21 अक्टूबर 2023 को समय करीब 11.30 बजे सुबह वह ब्रह्मसरोवर से अनाज मण्डी की तरफ जा रहा था। जब वह बीआर चौंक के पास पहुँचा तो उसी समय दो लड़के उसके पास आए एक लड़के ने उसकी गर्दन पे सुआ लगाया और दूसरे लड़के ने उसकी जेब से उसका पर्स छीन लिया। आरोपी उसके हाथ मे चांदी की चेन और घड़ी भी छीनकर भाग गए। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच सुभाष मंडी के सहायक उप निरीक्षक जसबीर सिंह को सौंपी गई। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को दी गई।
दिनांक 22 अक्टूबर 2023 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार के मार्गदर्शन में एसआई जानपाल, हवलदार लखन सिंह, कुलदीप सिंह, गुरबक्श व गुरमेज सिंह की टीम ने पर्स, चेन और घडी छीनकर भागने के आरोपी बबलू उर्फ़ दबला पुत्र सतीश कुमार व सुखदेव उर्फ़ गोलू पुत्र सोनी वासीयान गांधी नगर थानेसर को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से छीनी गई नकदी से 2 हजार रूपये, पर्स, चांदी की चेन व वारदात में प्रयोग सुआ बरामद किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया ।

