WhatsApp Image 2023 10 21 at 15.26.32 a6a039a8

Kurukshetra : जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर नगदी चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र हरियाणा

कुरुक्षेत्र जिला पुलिस ने जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर नगदी चोरी करने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाख-2 की टीम ने जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर नगदी चोरी करने आरोप में रवि कुमार पुत्र राम कुमार वासी गाँधी नगर थानेसर व धनबहादुर पुत्र नीम बहादुर वासी डेहा बस्ती पीपली कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 मार्च 2022 को थाना शहर पेहवा में दी अपनी शिकायत में कुलदीप कुमार पुत्र सुदीप यादव वासी अलोली जिला खगडीया बिहार ने बताया कि वह सुदामा राईश मिल अजरावर ईस्माइलाबाद में रहता है । 14 मार्च 2022 को वह सुदामा राईश मिल ईस्मालाबाद से बैंक ऑफ बडौदा पिहोवा मे 99 हजार रुपये अपने घर बिहार भेजने के लिए जमा करवाने के लिए आया था।

बात करते-करते आरोपी ले गया बैंक के बाहर

Whatsapp Channel Join

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह बैंक मे पैसे भेजने के लिए फार्म भर रहा था तभी एक व्यक्ति उसके पास खडा था जो उसे फार्म भरने के बाद बात करते–करते बैंक से बाहर ले आया। बैंक के बहार भी पहले से एक व्यक्ति और खडा था। जो वह दोनो व्यक्ति उसे एक जूस की दुकान पर ले गए और वहां पर उन्होंने उसे जूस पिलाया। जूस पीने के बाद देर बाद ही वह बेहोश हो गया। उसके बाद वो दोनों व्यक्ति उसकी जेब से 99 हजार व मोबाईल फोन लेकर भाग गए।

राहगीरों ने उसे हस्पताल में दाखिल करवा दिया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। जिसकी शिकायत पर थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके जाँच सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार को सौंपी गई। बाद में मामले की जाँच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को दी गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।