हरियाणा के रोहतक शहर से होकर गुजरने वाली रेलवे लाइन पर शुक्रवार रात को ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। एक एक्सीडेंट रोहतक के गांधी कैंप के पास एलिवेटिड ट्रैक पर हुआ। वहीं दूसरे युवक का शव हिसार बाइपास फ्लाई ओवर के समीप रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। इधर, घटना का पता लगते ही आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। मृतकों में से एक युवक की पहचान हुई और दूसरे की नहीं।
पुलिस की प्राथमिक दृष्टि के अनुसार हिसार बाइपास फ्लाई ओवर के समीप मिले मृतक की उम्र करीब 30-32 वर्ष है। वहीं मृतक गले में नीली व गुलाबी चेक की शर्ट पहने हुए हैं। वहीं घिया रंग फीका बनियान, नीला कच्छा, ब्लैक लोअर पहले हुए था। रेलवे पुलिस की जांच अधिकारी बबीता ने बताया कि शव मिलने के बाद पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
पहले मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास में पूछताछ कर रहे हैं। साथ पुलिस थाने व चौकियों में सूचना दी गई है।
रोहतक स्थित गांधी कैंप के एलिवेटेड ट्रैक पर पानीपत जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान विनय के रूप में हुई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह सुसाइड है या हादसा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं घटना का पता लगते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई थी।

