बीजेपी प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बडोली ने लोकसभा 2024 के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी गांव चलो अभियान के तहत 7 फरवरी को पूरे प्रदेश के 311 मंडलों में कार्यशाला आयोजन किया जाएगा। मोहनलाल बडोली ने प्रेसवार्ता में कहा कि सोनीपत लोकसभा में 1260 बूथ पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और इसी को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी निर्धारित की गई है। वहीं शीर्ष नेतृत्व भी धरातल पर काम करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता विधायक की एक्टिविटी को एप्लीकेशन के जरिए ऑब्जरवेशन रखा जाएगा और वही सारी एक्टिविटी को सोशल मीडिया के माध्यम से भी शेयर किया जाएगा।
वही कार्यशाला में लोगों के घर जाकर संपर्क बनाने को लेकर जागरूक किया जाएगा और गांव चलो अभियान के तहत 24 घंटे का प्रवास रखा जाएगा। जिसमें प्रत्येक अलग-अलग बूथ पर एक-एक कार्यकर्ता गांव में ही रुकेगा और इसी दौरान बूथ की कमेटी के 11 मेंबरों के साथ चर्चा भी करेंगे। 2024 के चुनाव के मध्य नजर सरकार की नीतियों के बारे में भी चर्चा करेंगे.. इस दौरान बूथ पर रहने वाले सामाजिक संगठन, यूथ संघठन, पूर्व सैनिक के संगठन, पूर्व सरपंच, समय से अलग-अलग जिला परिषद मेंबर, डॉक्टर और टीचर से जनसंपर्क के अभियान चलाएंगे।

वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि विपक्ष पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता या नेता भी अगर होगा तो उसके घर भी सरकार की नीतियों को बताने का कार्य किया जाएगा। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बहुत बड़ा जनसंपर्क अभियान चलाएगी। फरवरी महीने में जनसंपर्क अभियान दो बार चलाया जाएगा। वही मार्च के महीने में भी दो बार अभियान चलाया जाएगा। अटल पर रहने वाले व्यक्ति तक के भारतीय जनता पार्टी की पहुंच बनाने को लेकर लगातार बीजेपी पार्टी और कार्यकर्ता प्रयास कर रहे हैं। मोहनलाल बडोली ने कहा है कि सोनीपत लोकसभा में 1260 बूथ है वहीं लोकसभा के 19 मंडल हैं। जनसंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी नियुक्त की गई है। एक बड़ी विस्तृत योजना भारतीय जनता पार्टी द्वारा बनाई गई है। शीर्ष नेतृत्व भी धरातल पर काम करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता विधायक की एक्टिविटी को एप्लीकेशन के जरिए ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा और वही सारी एक्टिविटी को सोशल मीडिया के माध्यम से भी शेयर किया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी अलग-अलग धड में जा बसी है – मोहनलाल बडोली
वहीं प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बडोली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कांग्रेस पार्टी व्यक्ति विशेष में बंट कर रह गई है। कांग्रेस पार्टी अलग-अलग धड में जा बसी है। कांग्रेस पार्टी के अलग-अलग नाम हो गए हैं। वहीं उन्होंने कहा है कि पिछले चुनाव की भांति इस बार भी अभी 10 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेंगे और के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार विजय पार्टी आगे बढ़ रही है और उनके कार्य को लोग सराहना करते है।